प्रशासन की बड़ी कार्यवाही…अवैध ईट भट्टों पर छापेमारी, कच्चे ईंटो पर बुलडोजर चलाकर किया गया नष्ट तो पक्के ईंटो की जप्ती
कोरबा। दीपका के झाबर में आज एसडीएम कटघोरा, तहसीलदार दीपका, नायब तहसीलदार दीपका ,RI, हल्का पटवारी की संयुक्त दल द्वारा अवैध ईट भट्टों पर छापे मार कार्यवाही की गई। इस दौरान ग्राम झाबर, तहसील दीपका जिला कोरबा छग में अनुविभागीय अधिकारी (रा.), तहसीलदार दीपका , नायब तहसीलदार ,राजस्व निरीक्षक , हल्का पटवारी , ग्राम सरपंच के उपस्थिती में शासकीय बड़े झाड़ के जंगल मद की भूमि खसरा नम्बर 1/1 रकबा 30.791 हें वस ख न 1/2 से अतिक्रमण कर बनाये गए अवैध लाल ईंट के भट्टो पर कार्यवाही की गई। जहां 7 ईंट भट्टों में मिले 137000 कच्चे ईट मौके पर जेसीबी चलवाकर नष्ट कर दिया गया एवं 1 लाख से ज्यादा पक्के ईट को जप्त कर पंचायत के सुपुर्द किया गया। साथ ही महाविद्यालय के सामने स्थित 23 झोपडी जो अवैध कब्जे के नियत से बनाए गए थे को मौके से तोड़ कर हटाया गया एवं लगभग 16 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। लंबे समय बाद प्रशासन की ऐसी कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।




















