Home Blog डेंगुरनाला पिकनिक स्पॉट में मिला व्यक्ति शव, इलाके में मचा हड़कंप

डेंगुरनाला पिकनिक स्पॉट में मिला व्यक्ति शव, इलाके में मचा हड़कंप

390
0

डेंगुरनाला पिकनिक स्पॉट में मिला व्यक्ति शव, इलाके में मचा हड़कंप

 

कोरबा जिले के प्रसिद्ध डेंगुरनाला पिकनिक स्पॉट में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पिकनिक मनाने पहुंचे लोगों ने नाले में एक व्यक्ति का शव देखा नाले में लगभग तीन फीट गहरे पानी में शव दिखाई देने पर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रजगामार चौकी पुलिस को दी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला मृतक की पहचान सीएसईबी कॉलोनी निवासी भोला मांझी (50 वर्ष) कोरबा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि भोला मांझी ठेला चलाने का कार्य करते थे और पिछले दिन शाम से लापता थे। परिजन रातभर उनकी तलाश कर रहे थे।

घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर उनकी बाइक और कपड़े भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here