वरिष्ठ श्री सी. के. शर्मा अधिवक्ता का 65 के उम्र मे निधन
Samachar Chhattisgarhकोरबा.कोरबा। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता,समाजसेवी एवं सम्मानित नागरिक श्री सी. के. शर्मा (आयु 65 वर्ष) का आज दिनांक 04 नवम्बर 2025 को ओजोन न्यूरो हॉस्पिटल रिसदी कोरबा में, उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया।
स्व. शर्मा अपने वकालत और सामाजिक कार्यों के लिए शहर में विशेष रूप से जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान फेस-2, LIG-49 से दिनांक 05 नवम्बर 2025 (बुधवार) को प्रातः 12:00 बजे निकलेगी, जो पौंडीबहार मुक्तिधाम पहुंचेगी।
परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों से विनम्र अनुरोध है कि वे दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें एवं अंतिम दर्शन हेतु उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।




















