महतारी अस्मिता रैली आज, रायपुर में दिखेगी छत्तीसगढ़ी एकजुटता
रायपुर, 5 दिसंबर 2025।
Samachar Chhattisgarh Korba छत्तीसगढिया सर्व समाज द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, पुरखों के गौरव, तथा प्रदेश के जल–जंगल–जमीन की सुरक्षा को लेकर आज राजधानी रायपुर में महतारी अस्मिता रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली दोपहर 12 बजे आमापारा स्थित गुरु घासीदास प्लाजा से प्रारंभ होकर कलेक्टोरेट रायपुर तक निकलेग
रैली की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी, बूढ़ादेव, गुरु घासीदास जी, शहीद वीर नारायण सिंह, संत माता कर्मा एवं अन्य छत्तीसगढ़ी पूरखों की पूजा-अर्चना से होगी। मातृशक्ति की अगुवाई में यह रैली पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में निकाली जाएगी।
रैली के समापन पर कलेक्टर परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती की जाएगी, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचकर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेगा
आयोजन समिति के अनुसार, यह रैली छत्तीसगढ़ की एकता, सम्मान और भाईचारे का प्रतीक होगी रैली के माध्यम से जल जंगल जमीन के संरक्षण, भूमि पर अवैध कब्जों, प्राकृतिक संसाधनों की लूट, तथा तालाबों, मंदिरों और देवालयों के ऐतिहासिक नाम बदलने जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने और शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा
कोरबा जिले के कटघोरा, कोरबा, पाली, करतला और पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक से भी सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के हजारों लोग इस रैली में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंच रहे हैं
इसके अलावा विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों जिनमें छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी भी शामिल हैं के जिला पदाधिकारी व सेनानी बड़ी संख्या में इस आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और रैली को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने समाज के लोग एकजुट हो रहे हैं।




















