CG Crime News कपड़े नहीं धोने पर पत्नी की हत्या, कैंची पकड़ा और पति ने कर दिया गले पर वार

    8
    0

    रायपुर : CG Crime News रायपुर के केसला शांति नगर में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कपड़ा धोने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर मार डाला। पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

    CG Crime News

    CG Crime News
    CG Crime News

    मिली जानकारी के मुताबिक महिला तीजन बाई देवांगन (34) का पति यज्ञबल देवांगन से आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा होते रहता था। सुबह पति बोला कि तुम कपड़े को धो दो तो तीजन बाई बोली मैं कपड़ा धोने यहां नहीं आई हूं, जिसको कपड़ा धोना हो धो ले।

    CG Crime News

    CG Crime News
    CG Crime News

    इसी बात को लेकर पति ने घर में रखे कैंची से उसके गले में मार दिया, जिससे कैंची गले में धंस गई। इलाज के लिए सरकार अस्पताल खरोरा में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीजन बाई दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी सरस्वती की 2019 में लीवर की बीमारी से मौत हो गई। उसके बाद इसे 2020 में अपने साथ पत्नी बनाकर रखा था। दूसरी पत्नी से एक लड़का भी है।

    बताया जा रहा है कि मृतिका का पति यज्ञबल देवांगन ढाबा में खाना बनाने का काम करता है। वहीं तीजन बाई घर में ही पेटीकोट कढ़ाई बुनाई का काम करती थी। खरोरा थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने कहा कि अपराध पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।