Mahtari Vandan Yojana10 मार्च को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त, पीएम मोदी वर्चुअल जारी करेंगे

    8
    0

    Mahtari Vandan Yojana महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सालाना 12 हजार यानी हर महीने एक हजार रुपए मिलने की उम्मीद लगाई महिलाओं के इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। उनके हाथ में जल्द पैसा होगा। दरअसल 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में इस दिन एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी गई है।

    Mahtari Vandan Yojana

    Mahtari Vandan Yojana
    Mahtari Vandan Yojana

    ट्वीट कर लिखा कि महतारी वंदन योजना की राशि 10 मार्च 2024 को की जाएगी हस्तांतरित। प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ।

    इससे पहले शासन स्तर पर 1 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने की बात कही गई थी। इसके बाद महिला दिवस पर 8 मार्च को जारी करने की बात कही गई और अब 10 मार्च को जारी करने की घोषणा की गई है। पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से विवाहित महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे।

    Mahtari Vandan Yojana
    Mahtari Vandan Yojana

    साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरूMahtari Vandan Yojana

    नई तारीख की घोषणा होते ही अब शासन स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन रायपुर समेत जिला, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकायों में महिला सम्मलेन के जरिए महतारी वंदन योजना की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी हितग्राहियों से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

    प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा लाभMahtari Vandan Yojana

    Mahtari Vandan Yojana
    Mahtari Vandan Yojana

    इस योजना का लाभ प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किए थे, लेकिन गलत जानकारी या गलत दस्तावेज की वजह से 11 हजार 771 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है।

     

    प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी। महिलाएं घर चलाने के साथ-साथ ही घर की बजट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्हें घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना बखूबी आता है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा और उनके हाथों में एक राशि रहेगी। जिसका उपयोग वे कर सकेंगी।