Home BREKING NEWS जिले में लगातार हो रही बारिश से दरी डेम के दो गेट...

जिले में लगातार हो रही बारिश से दरी डेम के दो गेट खोलने से आई बाढ़ सीतामढ़ी के बस्ती में घुसा पानी 

24
0

जिले में लगातार हो रही बारिश से दरी डेम के दो गेट खोलने से आई बाढ़ सीतामढ़ी के बस्ती में घुसा पानी

 

 

कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश से हसदेव नदी में अचानक बाढ़ आ गई है. नदी किनारे बसे सीतामणी के घरों में पानी घुसने से अफरा-तफरी माहोल निर्मित हो गई है. लोग घर छोड़कर भाग गए हैं. कई लोगों ने घरों का सामान दूसरे जगह शिफ्ट किया है.

 

जानकारी के मुताबिक, दर्री डेम में 95 फीसदी भराव होने के कारण भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है. दर्री डेम के दो गेट खोले गए हैं. इनमें एक चार फीट और दूसरा पांच फीट का है. इसके चलते बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई है. लोगों ने आरोप लगाया कि बांध से पानी खोलने से पूर्व किसी भी प्रकार की मुनादी नहीं कराई गई जिससे हमें काफी नुकसान हुआ,

 

मिली जानकारी के अनुसार बांगो बांध का जलस्तर भी 90% तक पहुंच चुका है अगर यहां से पानी छोड़ने की स्थिति निर्मित होती है तो कोरबा में हसदेव नदी के किनारे बसे बस्तियों में स्थिति बिगड सकती है,