Home CRIME थाना उरगा पुलिस द्वारा तीन अलग अलग स्थानों अवैध 93 लीटर कच्ची...

थाना उरगा पुलिस द्वारा तीन अलग अलग स्थानों अवैध 93 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर गई एक आरोपी को किया गिरफतार 

10
0

 

 

थाना उरगा पुलिस द्वारा तीन अलग अलग स्थानों अवैध 93 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर गई एक आरोपी को किया गिरफतार

 

 

 

पुलिस अधीक्षक  कोरबा  सिद्धार्थ तिवारी, अति0 पुलिस अधीक्षक  कोरबा  यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक  कोरबा  भुषण एक्का के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में उरगा पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है। इसी क्रम में अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले सिंडिकेट पर कार्यवाही करने में उरगा पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है।

को मुखबीर से सूचना के अधार पर ग्राम तरदा नदी के पास कच्ची महुआ शराब बना रहे स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किये जहां एक व्यक्ति पुलिस को आता देख मौके से भाग गया। जो घटना स्थल से महुआ शराब बनाने वाले उपकरण चुल्हा व सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया एवं 08 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 01 बड़ी डेजकी 20 ली. क्षमता वाली, 01 छोटी डेजकी 10 लीटर क्षमता वाली को जप्त कर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 335/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर फरार आरोपी की पता तलाश की जा रही है।

सुचना के आधार पर ग्राम भैसमा चैक मे कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहे आरोपी गोविन्दा नायक निवासी मोतीसागर कोरबा से एक प्लास्टिक बोरी में भरा हुआ प्लास्टिक की थैली में कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अप.क्र. 336/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एक व्यक्ति स्कुटी वाहन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर परिवहन कर रहा है कि सुचना पर भैसमा ओव्हर ब्रीज के पास घेराबंदी किया गया जो मौके से भागने लगा जिसका पीछा करे पर अपने पास रखे एक प्लास्टिक की बोरी में रखे 60 ली कच्ची महुआ शराब को फेककर भाग गया। आरोपी के द्वारा फेके गए महुआ शराब कुल 60 ली को जप्त कर अपराध क्रमांक 339/2024 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध कर फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है।

थाना उरगा पुलिस के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही में प्र0आर0 304 अजय पाण्डेय, प्रआर सुनील पाण्डेय, प्रआर सचिन नवनीत, आरक्षक 463 नरेश टाण्डे आरक्षक 770 राज कुमार साहु, आरक्षक 730 महासिंह सिदार, आरक्षक 464 प्रेम साहु, आरक्षक 64 झंगल मझवार, आरक्षक 91 रामेद्र बर्मन की सराहनीय भूमिका रही।