Home Social नौनिहालों का पोषण स्तर जानने आंगनबाड़ी केन्द्रों मनाया जा रहा वजन त्यौहार

नौनिहालों का पोषण स्तर जानने आंगनबाड़ी केन्द्रों मनाया जा रहा वजन त्यौहार

15
0

नौनिहालों का पोषण स्तर जानने आंगनबाड़ी केन्द्रों मनाया जा रहा वजन त्यौहार

 

 

कोरबा। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (शहरी) जिला कोरबा अंतर्गत संचालित 240 आंगनबाड़ी केन्द्रों में 0 से 6 वर्ष के सभी बच्चों के वजन एवं उँचाई / लंबाई की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 12 से 23 सितम्बर तक “वजन त्यौहार” मनाया जा रहा है। परियोजना कोरबा (शहरी) के समस्त 10 सेक्टरों में पर्यवेक्षक क्षेत्र के अंतर्गत समस्त 0 से 6 वर्ष के बच्चों का वजन व उँचाई लेकर पालकों को बच्चों के पोषण स्तर के विषय में बताया जा रहा है, साथ ही पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए पोषण संबंधी जानकारी भी दी जा रही है। 23 सितम्बर तक कलस्टर अनुसार प्रतिदिन वजन त्यौहार की कड़ी में जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुँचकर वजन त्यौहार का जायजा भी लिया जा रहा है। माताओं में वजन त्योहार को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। वजन व ऊंचाई मापन करने के बाद पोषक स्तर निकाल कर पालकों को पोषक स्तर कार्ड वितरण किया जा रहा है, जिससे पालक अपने बच्चों के पोषक स्तर के विषय में जान सकें। राष्ट्रीय पोषक अभियान के तहत पोषक माह के अंतर्गत कुपोषण को कम करने का उद्देश्य प्राप्त करने के लिए पालकों को पोषण के विषय में प्रतिदिन जागरुक किया जा रहा है। इस प्रकार से वजन त्यौहार कोरबा (शहरी) के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया जा रहा है।