
कोरबा जिला असंगठित विद्युत कामगार कल्याण समिति ने महापौर संजू देवी राजपूत को संरक्षक के रूप मे नियुक्त कर श्रीफल शाल ओर स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित, ब्रह्म वाटिका में हुआ भव्य आयोजन

Samachar Chhattisgarh Korba.मुख्य अतिथि कोरबा नगर निगम महापौर संजू देवी राजपूत का श्रीफल शाल ओर स्मृति चिन्ह देकर समानित करते हुए समिति का संरक्षक नियुक्त किया।
समिति ने कहा की महापौर को संरक्षक के जोड़ने से विद्युत कामगारों के कल्याण और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए संगठन को नई दिशा मे ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व सभापति रामनारायण सोनी, संरक्षक के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि असंगठित विद्युत कामगारों के लिए इस प्रकार के संगठन आवश्यक हैं, जो उनकी समस्याओं को मंच पर लाकर समाधान सुनिश्चित करें।
महापौर संजू देवी राजपूत ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान मेरे लिए बेहद गर्व का विषय की बात है मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ असंगठित विद्युत कामगारों के अधिकारों और कल्याण के लिए हर संभव सहयोग करूंगी। समिति द्वारा किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं और हम सब मिलकर इन्हें और सशक्त बनाएंगे।”
समिति के जिला अध्यक्ष राजेश दुबे ने कहा कि समिति का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के विद्युत कामगारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। संरक्षक के रूप में महापौर के जुड़ने से समिति को मजबूती मिलेगी और कामगारों की आवाज शासन-प्रशासन तक प्रभावी रूप से पहुंचेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कामगारों के हितों के लिए और अधिक सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन करमजीत भारद्वाज ने किया
समारोह में समिति के कोरबा कामगार कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष राजेश दुबे, उपाध्यक्ष तिलक ध्रुव, सचिव मुकेश सिंह राजपूत, सह सचिव मनोज रत्न परखी, कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, विधि सलाहकार निखिल शर्मा और महेश शुक्ला, पूर्व पार्षद परवीन रतन पारखी (मार्गदर्शक), मीडिया प्रभारी कमल कुमार तिवारी शिव यादव, कृष्ण महाराज, विशेश्वर राठौर, लेखराम पटेल, समीर महंत, मुन्ना, हीरा साहू, भगवत प्रसाद, अंगद यादव, प्रेम पांडे, करण पटेल, दिनेश तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, शगुन महंत, राजकुमार राठौर,समेत इस कार्यकम मे सभी सदस्य गण उपस्थित रहे हैl



















