कच्चे कुएं के मलवे में दबने से एक ही परिवार के तीन लोग लापता
कोरबा जिला के कटघोरा से एक बड़ी घटना निकलकर सामने आ रही है
जहाँ एक ही परिवार के लोग कुआं के मलबे से दबने से लापता
जटगा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत धनवान गांव मे कच्चा कुंआ अचानक धंसने एक ही परिवार के तीन सदस्य लापता हो गए हैं। कुएं के पास मिली चप्पलों के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि ये तीनों उसी कुंए में दबे हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी छेदूराम श्रीवास ने गर्मी के दौरान पानी की जरूरत को देखते हुए अपने खेत में एक कच्चा कुंआ खुदवाया था, जिसकी गहराई लगभग 40 फीट बताई जा रही है। बारिश के चलते मिट्टी कमजोर होने की वजह से अचानक कच्चा कुंआ धंसने लापता हो गये।
छेदूराम श्रीवास के साथ उनकी पत्नी कंचनबाई और बेटा गोविंद श्रीवास की चप्पलें घटना स्थल पर मिली हैं। इस आधार पर यह माना जा रहा है कि तीनों उस समय कुंए के पास थे पड़ोसियों को जब इस हादसे की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने आपदा बचाव दल को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इस घटना से परिवार व गांव में मातम पसर है. पुलिस की रेस्क्यू चालू है




















