कूदमुरा रेंज के अंतर्गत बैगामार जंगल करंट लगने से हाथी की मौत वन विभाग में मचा हड़कंप

Samachar Chhattisgarh Korba.कुदुमुरा रेंज के अंतर्गत बैगामार जंगल मे वयस्क हाथी की करंट लगने से मौत मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब ग्रामीण ने जंगल में मृत हाथी को देखा तब वन विभाग की सूचना दी वन विभाग की टीम मौके स्थल पर पहुंची प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हाथी की मौत खेतों की सुरक्षा के लिये अवैध रूप से बिछाए गए प्रभावित तारों के कारण हुई है यह तार से जंगली जानवरों को भगाने अथवा शिकार के उद्देश्य से बिछाए जाते हैं विधायक राठिया ने मृत हाथी की हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना की और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भाग लिया उन्होंने मौके पर मौजूद वन मंडल अधिकारी को निर्देशित किया कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए वन विभाग की टीम ने इस मामले में तीन किसानों को गिरफ्तार किया है




















