Home BREKING NEWS मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा में श्री राम कथा महोत्सव में हुए...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा में श्री राम कथा महोत्सव में हुए शामिल  जगद्गुरू रामभद्राचार्य के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

54
0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा में श्री राम कथा महोत्सव में हुए शामिल

 

जगद्गुरू रामभद्राचार्य के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की

 

भवानी मंदिर स्थल का नामकरण कौशल्या धाम करने की घोषणा*

 

 

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा के एकदिवसीय प्रवास पर आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित भवानी मंदिर परिसर में आयोजित राम कथा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने परिसर में राम कथा वाचन के लिए आए श्री श्री 1008 जगद्गुरू श्री रामभद्राचार्य के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने महोत्सव में आए श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए सभी को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जगद्गुरु के कोरबा आगमन से ऊर्जाधानी की धरती धन्य हो गयी है। उनका आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे।

उन्होंने कार्यक्रम की आयोजन कर्ता ज्योति पांडे को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी माता कौशिल्या का मायके एवं हमारे आराध्य भगवान  राम का नौनिहाल है। यहां प्रभु श्री राम ने माता सीता एवं भाई लक्ष्मण के साथ अपने वनवास के दौरान अधिकांश समय यहां व्यतीत किया है। राजिम में भगवान श्री राम व माता सीता द्वारा कुलेश्वर महादेव मंदिर की स्थापना की गई है। जहां प्रतिवर्ष कुंभ मेला का आयोजन किया जाता है। हजारों श्रद्धालु स्नान कर पुण्य प्राप्त करते है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित होगा। देश के गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का ध्येय रखा गया है । प्रदेश में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारे जवान बड़े साहस से नक्सलियों का सामना कर रहे है एवं हमें लगातर सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के खिलाफ भी राज्य में कड़े नियम बनाकर कड़ाई के साथ लागू किया जाएगा।उन्होंने बताया कि राम लला दर्शन योजना के माध्यम से राज्य से प्रतिमाह हजारों भक्तों को सरकारी खर्च से अयोध्या धाम में राम के दर्शन का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री साय ने जगद्गुरू के अपील पर भवानी मंदिर स्थल का नामकरण कौशल्या धाम करने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here