चारपारा कोहड़िया में आज विराट दशहरा उत्सव, लोकमंच सांस्कृतिक कार्यक्रम की बिखरेगी छटा
Samachar Chhattisgarh Korba. कोरबा. कोहड़िया चारपारा, वार्ड क्रमांक 18 में मंगलवार को विराट दशहरा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा विगत 26 वर्ष से लगातार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सहेजते हुए कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। समस्त ग्रामवासी कोहड़िया चारपारा एकजुटता की मिशाल पेश करते हुए हर वर्ष धूमधाम से दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाता है। सामुदायिक मंच शिव मंदिर के पास इस बार भी हर्षोल्लास के साथ दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया है। मंगलवार की रात्रि 9:00 बजे आकर्षक राम झांकी झूल कर्मा के साथ ग्राम भ्रमण उपरांत रावण दहन किया जाएगा। बिलासपुर के सांस्कृतिक धरोहर लोकमंच मनभवरा द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।




















