छत्तीसगढ़ के विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष के भाजपा वरिष्ठ नेता बनवारी लाल अग्रवाल का निधन
Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी बनवारी लाल अग्रवाल (दुर्पा रोड निवासी) अब हमारे बीच नहीं रहे। लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे अग्रवाल को उपचार के लिए बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की देर शाम उनका निधन हो गया।
भाजपा और समाज के लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बनवारी लाल अग्रवाल समाज सेवा में हमेशा सक्रिय रहे और उन्होंने कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहा




















