गरीबरथ एक्सप्रेस में भीषण लगी मची अफरातफरी यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Samachar Chhattisgarh Korba.लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीबरथ एक्सप्रेस में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन की एसी बोगी नंबर 19 में अचानक आग लग जाने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे सरहिंद स्टेशन पार करने के कुछ ही समय बाद की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन तेज रफ्तार में थी जब अचानक एक यात्री ने बोगी के पिछले हिस्से से धुआं उठता देखा उसने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया, जिसके बाद देखा गया कि बोगी के अंदर तेजी से आग फैल रही है धुआं और आग की लपटें बढ़ते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई। अपनी जान बचाने के लिए कई यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की, जिससे कुछ लोग हल्के रूप से घायल हो गए।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेन रुकते ही रेलवे स्टाफ और स्थानीय फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तत्परता दिखाते हुए आग पर नियंत्रण पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय ट्रेन में सैकड़ों यात्री सवार थे सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
हादसे के बाद एसी बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया और अन्य डिब्बों को सुरक्षित आगे रवाना किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच रेलवे विभाग द्वारा की जा रही है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह शॉर्ट सर्किट का मामला हो सकता है।




















