वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे पर जागरूकता शिविर का आयोजन हड्डियों की सेहत पर दिया जाएगा विशेष मार्गदर्शन
Samachar Chhattisgarh Korba.विश्व ऑस्टियोपोरोसिस डे के अवसर पर हड्डियों से संबंधित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है ऑस्टियोपोरोसिस ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां कमजोर और नाजुक हो जाती हैं जिससे मामूली आघात या चोट लगने पर भी हड्डी टूटने या फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है
आयुर्वेद शास्त्र के अनुसार यह रोग वात विकार से संबंधित माना गया है वहीं वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो इसका प्रमुख कारण विटामिन डी और कैल्शियम की कमी होती है
इस जागरूकता कार्यक्रम में अंचल के सुप्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य वैद्य पं. शिवकुमार शर्मा, डॉ. बागेश्वरी शर्मा (नदी वैद्य) एवं डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा (नदी वैद्य) उपस्थित रहेंगे।
शिविर में माइक्रो पैथोलैब द्वारा लगभग ₹1700 मूल्य की जांच केवल ₹600 में की जाएगी, जिसमें विटामिन डी एवं कैल्शियम टेस्ट शामिल हैं। इसके साथ ही उपस्थित लोगों को ‘अस्तित्व पोशाक’ भी निःशुल्क प्रदान किया जाएगा, जो शरीर को आवश्यक पोषण देकर हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है।
वैद्य विशेषज्ञ कार्यक्रम में बताएंगे कि हड्डियों की मजबूती के लिए कौन-से योगासन और प्राणायाम उपयोगी हैं, तथा किस प्रकार का आहार-विहार अपनाकर व्यक्ति ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बच सकता है।
शिविर में आने वाले प्रतिभागियों को एक स्वास्थ्य पुस्तिका भी दी जाएगी, जिसमें हड्डियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी रोग की पहचान रोकथाम और प्राकृतिक उपचार के तरीके शामिल रहेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में हड्डियों की सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है।



















