दीपावली पर निगमकर्मियों की मनमानी! फुटकर व्यापारियों से ₹200 की अवैध वसूली, ₹100 की रसीद देकर बनाया जा रहा शिकार
घंटाघर और सुभाष चौक में निगम की कार्रवाई के नाम पर हो रही मनमानी वसूली, छोटे व्यापारी बोले रसीद ₹100 की, वसूली ₹200 की!
Samachar Chhattisgarh Korba.त्योहारों का सीजन आते ही जहां शहर के बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है, वहीं निगमकर्मियों पर दीपावली के मौके पर अवैध वसूली के आरोप लग रहे हैं शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों घंटाघर चौक और सुभाष चौक में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले फुटकर व्यापारियों ने बताया कि निगम के कर्मचारी उनसे ₹200 प्रति दुकान वसूल रहे हैं, जबकि रसीद केवल ₹100 की दी जा रही है
व्यापारियों का कहना है कि निगम की ओर से बाजारों में साफ-सफाई और अतिक्रमण रोकने के नाम पर अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसी दौरान कुछ कर्मचारी वसूली कर रहे हैं कई व्यापारियों ने बताया कि बिना किसी निश्चित रसीद और नियम के दोहरी रकम ली जा रही है
इससे छोटे व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है उनका कहना है कि दीपावली जैसे बड़े पर्व पर जब वे सालभर का कुछ मुनाफा कमाने की उम्मीद करते हैं तब निगमकर्मियों की यह कार्रवाई उनके लिए आर्थिक बोझ बन रही है



















