छठ पर्व पर कोरबा में उमड़ी श्रद्धा की भीड़, वर्तधारी ओर महापौर ने सर्वमंगला घाट में उगते सूरज को पूजा अर्चना कर अर्घ्य देखकर की छठ का महापर्व समापन
Samachar Chhattisgarh Korba.
कोरबा। पूरे देशभर में लोक आस्था का महापर्व छठ हर्ष और उल्लास के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में कोरबा जिले के सर्वमंगला छठ घाट पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां व्रतधारियों ने सूर्य देव की उपासना कर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया इस अवसर पर नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत ने भी पूजा-अर्चना में शामिल होकर छठ मैया से नगर की खुशहाली और समृद्धि की कामना की
महापौर संजू देवी राजपूत ने बताया कि छठ पर्व चार दिनों तक चलने वाला प्रमुख लोक पर्व है, जिसकी शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है और समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पर्व में व्रती महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को जल में खड़े होकर दूध, जल, फूल और फल अर्पित करते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं यह व्रत छठी मैया की उपासना के रूप में किया जाता है जिससे संतान की लंबी आयु, आरोग्य और परिवार की समृद्धि की कामना की जाती है
महापौर ने बताया कि नगर निगम के द्वारा सभी छठ घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर प्रकाश व्यवस्था सुरक्षा बलों की तैनाती, और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई थी, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो
सर्वमंगला घाट में छठ पूजा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान घाट पर भजन, दीपक और आतिशबाजी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया महिलाओं ने छठ गीत गाते हुए सूर्य भगवान और छठी मैया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की महापौर राजपूत ने कहा छठ पर्व भारतीय संस्कृति की पवित्र परंपरा का प्रतीक है जो समाज में अनुशासन समर्पण और आस्था का संदेश देता है। नगर निगम हर साल श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर इस आयोजन को सफल बनाने का पूरा प्रयास करहै।




















