सरायपाली में अवैध मवेशी परिवहन का पर्दाफाश, सात मवेशियों से भरी पिकअप जप्त चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

Samachar Chhattisgarh Korba.उरगा। थाना उरगा पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन में संलिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से सात मवेशियों से भरी एक सफेद रंग की पिकअप वाहन जब्त की है। वाहन से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन (क्रमांक CG 29 A 4865) में कुछ व्यक्ति ग्राम सरायपाली पंचायत रिवार क्षेत्र से आवारा मवेशियों को लोड कर जसपुर के बतोली क्षेत्र से उत्तर प्रदेश की ओर वध करने और मांस बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर रात करीब 11:45 बजे पुलिस ने ग्राम फरस्वानी के पास घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान वाहन में 7 मवेशी लोड पाए गए। मौके पर मौजूद चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि कुछ तस्कर मौके से फारहर हो गये।सहन बहाल यादव, पिता जगु राम यादव, निवासी मुड़ा टोली, जिला जसपुर, दिनेस राम, पिता बबलू राम निवासी कछुआककनी, जिला जसपुर, खीक राम बघेल पिता स्वर्गीय जनक राम बघेल निवासी जरवे थाना नगरदा जिला शक्ति मंगलु यादव पिता उमेंद्र राम निवासी उच्चभठी जिला जांजगीर पकड़े गए आरोपी अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं
पुलिस ने जप्त किये गए सामग्री
सफेद रंग की पिकअप वाहन (cg 29A4865) 7 मवेशी काले रंग की बजाज पल्सर कुल जप्त सामान की कीमत 4,95,000 है




















