नशे के खिलाफ कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई रामपुर सिविल थाना क्षेत्र में दो आरोपी गिरफ्तार 17नग, नशीली दवाइयाँ बरामद
Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रामपुर सिविल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में नशीली दवाइयों के साथ ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों पकड़ा गया
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 17 नग अल्फाजोन टैबलेट बरामद की गई। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर नशीली दवा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्याय रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है पकड़े गए आरोपी रामपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं




















