प्रदेशभर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन कोरबा में एकता दौड़ के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
कोरबा। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सिविल लाइन पुलिस थाना द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ सुभाष चौक से प्रारंभ होकर कोसाबाड़ी होते हुए रामपुर सिविल थाना परिसर में समाप्त हुई।
Samachar Chhattisgarh Korba.इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी एनसीसी कैडेट्स शिक्षक और पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोसाबाड़ी वार्ड पार्षद अशोक चावलानी उपस्थित रहे उन्होंने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन योगदान और भारत के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक प्रयासों पर प्रकाश डाला
कार्यक्रम के दौरान रामपुर सिविल थाना प्रभारी प्रमोद डसेना ने उपस्थित विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आजकल मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से किस प्रकार साइबर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है। इसके साथ ही एएसआई दुर्गेश राठौर ने विद्यार्थियों को क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के बीच के अंतर के साथ-साथ साइबर सुरक्षा से जुड़े आवश्यक सावधानियों की जानकारी विस्तार से दी।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर रामपुर सिविल थाना परिसर में सात विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण अतिथियों के करकमलों से कराया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ एकता और सद्भावना को और मजबूत करना रहा




















