Home BREKING NEWS निर्मोही मां ने अपने दूधमुंहे बच्चे को झाड़ियां में फेंका, क्षेत्र में...

निर्मोही मां ने अपने दूधमुंहे बच्चे को झाड़ियां में फेंका, क्षेत्र में मचा हड़कंप पुलिस कर रही है जांच

195
0

निर्मोही मां ने अपने दूधमुंहे बच्चे को झाड़ियां में फेंका, क्षेत्र में मचा हड़कंप पुलिस कर रही है जांच

 

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाकी मोगरा थाना क्षेत्र के ग्राम कसरेगा जंगल में एक निर्मोही मां ने अपने दूधमुंहे फूल जैसे नवजात शिशु को बाड़ी में फेंककर चली गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के युवक बाड़ी से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पहले की मां को लगा कि किसी कुत्ते ने बच्चे को जन्म दिया होगा, लेकिन लगातार रोने की आवाज आने पर जब वे पास गईं, तो वहां एक नवजात शिशु को पड़े देखकर दोनों के होश उड़ गए।

 

उस युवक ने तुरंत इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने मामले की जानकारी बाकी मोगरा पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने कब्जे में लेकर कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया।

 

डॉक्टरों ने बताया कि नवजात की स्थिति फिलहाल स्थिर है, हालांकि शरीर पर छोटे-छोटे निशान पाए गए हैं। पुलिस अब उस निर्दयी मां की तलाश में जुटी है, जिसने अपने मासूम बच्चे को जंगल में फेंक दिया और फरार हो गई।

 

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और निर्मोही मां की पहचान व कारणों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here