कोरबा में रहस्यमयी मौत 8 वर्षीय बच्चे की मौत से मचा हड़कंप गले में सिक्का फंसे होने का दावा लेकिन पोस्टमार्टम में नहीं मिला सिक्का
Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां महज 8 साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई मामला रहस्यमयी तब बन गया जब डॉक्टरों ने पहले बच्चे के गले में सिक्का फंसे होने की बात कही लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई भी बाहरी वस्तु नहीं मिली।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मदन सारथी निवासी धर्मजागरण पिपरपारा का बेटा था जो जो कक्षा 2 में पढ़ाई करता था पिता मदन सारथी रोज़ी मजदूरी का कार्य करते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर बच्चा साइकिल चला रहा था तभी वह अचानक गिर पड़ा और उसके कंधे में गंभीर चोट आई
परिजनों ने उसे तुरंत धर्मजगढ़ होते हुए कोरबा स्थित अपने रिश्तेदारों के घर लाकर एक निजी अस्पताल में एक्स-रे कराया जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का कंधा टूट गया है। इसी दौरान बच्चे के गले में कुछ फंसा हुआ दिखाई देने पर परिजनों ने संदेह जताया।
बच्चे की तबीयत रात में अचानक और बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल कोरबा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे के गले में सिक्का फंसा हुआ है और उनके पास इसे निकालने की सुविधा नहीं है इसलिए किसी निजी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई
परिजनों ने बच्चे को तत्काल अन्य अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया।
जब शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो डॉक्टरों को गले में कोई भी सिक्का या बाहरी वस्तु नहीं मिली। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बच्चे की मौत कैसे हुई? क्या इलाज में लापरवाही हुई या कोई अन्य कारण था
पीड़ित पिता मदन सारथी का कहना है
अगर सही समय पर मेरे बच्चे का इलाज हो जाता तो शायद वह बच जाता। डॉक्टरों ने समय पर ध्यान नहीं दिया
वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा।




















