सवच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाले महिलाओं ने सचिव पर आरोप लगाते हुए दो वर्ष की भुगतान न होने पर कोरबा कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
Samachar Chhattisgarh Korba. स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाले महिलाओं को 2 वर्षों से नहीं मिला भुगतान जिसे लेकर काफी संख्या में महिलाएं कलेक्टर को सोपा ज्ञापन मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कटघोरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जपाली के सर्वमंगला सुसा सहायता समूह के सदस्यों ने अपने दो वर्षों से लंबित भुगतान को लेकर आवाज उठाई है महिलाओं ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत वे सभी घरों घर में जाकर गंदगी कचरा संग्रहण कार्य का नियमित रूप से कार्य करते हैं पहले इस कार्य का भुगतान जनपद पंचायत कटघोरा के माध्यम से किया जाता था लेकिन बीते कुछ वर्षों से यह भुगतान ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा प्रति माह 6 दिनों के हिसाब से किया जा रहा है उन्होंने बताया कि वर्तमान ग्राम पंचायत सचिव धर्म भारद्वाज पिछले दो वर्षों से उनका भुगतान रोक रखे हुए हैं जब भी वे अपनी भुगतान की मांग करते हैं तो सचिव यह कहकर टा ल देते हैं कि शासन से अभी उनकी राशि प्राप्त नहीं हुई है जैसे ही राशि आ जाएगा हम भुगतान कर दिया जाएगा उन्होंने कई बार निवेदन और आग्रह करने के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिससे समूह की महिलाएं में भारी नाराजगी जताई जा रही है उन्होंने लगातार सफाई कार्य को निष्ठा पूर्वक निभाया है बावजूद इसके उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा है जनपद पंचायत कटघोरा और जिला प्रशासन को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों का पिछले दो वर्षों से भुगतान नहीं किया गया है यदि जल्द से जल्द ही इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह जनपद कार्यालय और जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे इसी मांगों को लेकर काफी संख्या में महिलाओं ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन




















