बोलेरो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर — लाइव वीडियो आया सामने, मौके पर मचा हड़कंप
एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार 35वर्ष फुजारी मरकाम निवासी उतरदा हरदी बाजार अपनी बाइक से किसी काम से कटघोरा जा रहे थे तभी अचानक तेज रफ्तार बोलोरो काफी तेज थी जो बाइक सवार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई यह घटना को देखकर लोगों की रूह काप उठी जो पूरा एक्सीडेंट का मजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार को कैसे तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी जो दार टकर जिससे बाइक सवार के मौके पर ही मौत हो गई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानी लोगों ने उसे बोलेरो वाहन को रोक लिया और डायल 112 चेतना पुलिस चौकी को सूचना दी हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अफसर खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक का पंचनामा तैयार कर सा को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया इस घटना लोगों में आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया चैत्मा चौकी प्रभारी अफसर खान ने बताया कि बोलेरो वाहन को जब तक कर लिया गया है और चालक के खिलाफ अग्रिम कानून कारवाई की जा रही है पुलिस घटनाक्रम के मामले की जांच कर रही है




















