Home BREKING NEWS कोरबा – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के...

कोरबा – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्‍वाधान में 9 नवम्‍बर 2025, दिन रविवार को प्रात: 11 बजे गौ माता चौक सीतामणी कोरबा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है । 

51
0

Samachar Chhattisgarh Korba.उक्‍त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों की सड़के खराब है जिसे प्रदेश सरकार ना तो मरम्‍मत करा रही है और ना ही पुनर्निर्माण का काम करा रहे हैं । इसके साथ ही और भी मुद्दों को लेकर 9 नवम्‍बर को प्रात: 11 बजे गौ माता चौक सीतामणी कोरबा में धरना प्रदर्शन किया जावेगा ।

यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, पार्षद, पूर्व पार्षद, सेवादल, इंटक, पार्षद प्रत्‍याशी, ब्‍लाॅक, मंडल, जोन, वार्ड, बूथ कमेटी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्‍ठ, अजा प्रकोष्‍ठ, अजजा प्रकोष्‍ठ सहित समस्‍त कांग्रेस पदाधिकारियों को समय पर पहुंचने आग्रह किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here