रात के अंधेरे में हाथियों का तांडव ग्रामीणों पर टूटा कहर युवक को रौंदकर मौत के घाट उतारा
Samachar Chhattisgarh Korba. कोरबा जिले में हाथियों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला करतला रेंज के ग्राम पंचायत बोतली में देर रात हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया जिससे गांव में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने के लिए ट्रैक्टरों का सहारा लिया लेकिन ये कोशिश जानलेवा साबित हुई
हाथियों के झुंड ने एक युवक को बेरहमी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान शिवनारायण उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत घिनारा के रूप में हुई है हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया और ग्रामीण दहशत में घरों से बाहर निकलने से डरने लगे
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है
घटना की जानकारी लगते ही रामपुर विधायक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और तत्काल राहत के रूप में ₹25,000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से इस इलाके में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रात होते ही हाथियों के झुंड गांवों में घूम रहे हैं जिससे ग्रामीण डर के साए में जिंदगी जीने को मजबूर हैं
ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई और सुरक्षा के ठोस इंतज़ाम की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके



















