परिवार के 11 लोगो को बंधक बनाकर की लाखों की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने तराईडांड बस्ती में डाली डकैती-मचा हड़कंप
Samachar Chhattisgarh Korba. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी वारदात सामने आई है। बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनगुड़ा पंचायत के तराईडांड बस्ती में बीती रात हथियारबंद डकैतों ने एक घर पर धावा बोल दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है, जब गांव निवासी शत्रुघ्न दास के घर में करीब दो दर्जन से अधिक बदमाशों का गिरोह घुस आया।
डकैतों ने घर में घुसते ही परिवार के सभी सदस्यों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और किसी भी तरह की हरकत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे करीब 1.50 लाख रुपये नगद और करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए।
घटना के दौरान परिवार ने मदद के लिए शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन डकैतों ने डर दिखाकर सबको चुप करा दिया।
वारदात के बाद पूरा गिरोह मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
गांव में इस लूटकांड के बाद दहशत का माहौल है।
पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।




















