लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं टाटा AIA लाइफ द्वारा विश्व मधुमेह दिवस पर भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर — 108 मरीज हुए लाभान्वित
Samachar Chhattisgarh Korba.विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं टाटा AIA लाइफ कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में पतंजलि चिकित्सालय, शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका रोड में एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों, चिकित्सकों एवं शिवहरर्थियों द्वारा भगवान धन्वंतरि एवं भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ की गई
शिविर में
रक्त शर्करा जांच
नेत्र जांच
दंत जांच
तथा विभिन्न रोगों के लिए आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार
की सुविधाएं प्रदान की गईं। शिविर में कुल 108 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. नागेंद्र शर्मा ने मधुमेह रोगियों को आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार आहार-विहार, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मधुमेह नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण उपाय भी बताए।




















