दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 14 बाइक व रोलर बरामद 7 आरोपी गिरफ्तार
Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी अभियान के तहत दीपका पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है।
प्रार्थी मोहम्मद असलम ने दीपका SECL खदान से रोलर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में थाना दीपका द्वारा अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर संदेही जय सिंह पटेल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर SECL दीपका खदान से रोलर चोरी करने के अलावा दीपका, कुसमुंडा थाना क्षेत्र व सर्वमंगला चौकी क्षेत्र से कई मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार किया है
आरोपी के रिपोट के आधार पर पुलिस ने कुल 14 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त कर ली। पुलिस ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया




















