27 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Samachar Chhattisgarh Korba .सक्ति थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान और वारंटियों की तलाश अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 27 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
गिरफ्तार आरोपी देवलाल सिदार, पिता छोटकन सिदार, निवासी बाजार पारा सक्ती, के विरुद्ध दो पुराने मामले लंबित थे—
अपराध क्रमांक 125/1993, धारा 324, 34 भादवि
अपराध क्रमांक 118/1997, धारा 294, 506, 451, 323, 324, 34 भादवि
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरीश यादव (रापुसे) के निर्देश पर पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की लगातार तलाश की। अभियान के तहत गांव–गांव में जन चौपाल, ग्राम विश्वास यात्रा और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण की कार्रवाई जारी है।
आज दिनांक 17 नवंबर 2025 को सक्ती पुलिस ने आरोपी को पकड़कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय सक्ती के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि एंथोनी एक्का, आरक्षक पवन शुक्ला एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




















