नई दिल्ली में कोरबा को मिला बड़ा सम्मान: महापौर संजू देवी राजपूत को इंडिया प्राइड अवॉर्ड”, स्वच्छता में देश में रचा इतिहास
Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत को स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में इंडिया प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 25 नवंबर को दैनिक भास्कर समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदान किया
महापौर संजू देवी राजपूत ने इस उपलब्धि को कोरबा नगर निगम के अधिकारियों, आयुक्त आईएएस आशुतोष पांडे, स्वच्छता अधिकारी संजय तिवारी स्वच्छता दीदियों भाइयों तथा कोरबा की जनता को समर्पित किया
उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण करते ही शुरू किए गए विशेष स्वच्छता अभियान का ही यह परिणाम है कि कोरबा ने स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में आठवां स्थान हासिल कर एक नया इतिहास रचा। यह उपलब्धि पूरे कोरबा जिले और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय बनी
महापौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव तथा मंत्री लखनलाल देवांगन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया
संजू देवी राजपूत ने कहा
दिल्ली में मिला यह पुरस्कार कोरबा की जनता का सम्मान है। ‘ना गंदगी करूंगी, ना करने दूंगी’ यही मंत्र शहर को आगे बढ़ा रहा है
अंत में उन्होंने कोरबा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह सहयोग ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की निरंतर प्रेरणा है और आने वाले वर्षों में कोरबा और बेहतर रैंकिंग हासिल करेगा




















