Home BREKING NEWS ट्रैक्टर की चपेट में आई 62 वर्षीय महिला… दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आई 62 वर्षीय महिला… दर्दनाक मौत

143
0

ट्रैक्टर की चपेट में आई 62 वर्षीय महिला… दर्दनाक मौत

पामगढ़। पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम बोरसी में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ खेत में काम कर रही 62 वर्षीय कलम बाई जांगड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कलम बाई सुबह खेत में सिला-सिलाने का काम कर रही थीं। इसी दौरान खेत में एक हार्वेस्टर और करीब 4 से 5 ट्रैक्टर काम कर रहे थे। मृतका के दामाद ने आशंका जताई है कि काम के दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी, हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कौन-सा वाहन दुर्घटना का कारण बना।

परिजनों का आरोप है कि खेत में भारी मशीनों और ट्रैक्टरों की लगातार आवाजाही रहती है, जिससे हादसे की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अब मशीनरी, वाहनों की मौजूदगी और घटनास्थल की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हादसे के बाद गाँव में शोक का माहौल है और परिवार द्वारा न्याय की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here