Home BREKING NEWS
290
0

24 घंटे के भीतर हत्या का आरोपी गिरफ्तार शादी के दबाव मे की थी हत्या

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा। कोतवाली पुलिस ने चंदेला होटल, सीतामणी में हुई महिला हत्या कांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी राकेश कुमार मानिकपुरी (25 वर्ष) निवासी मरकाडीह, थाना नैला, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 05 दिसंबर 2025 को चंदेला होटल के कमरे नंबर 207 से एक महिला का शव बरामद हुआ था। वह दिनांक 04 दिसंबर को आरोपी राकेश मानिकपुरी के साथ होटल में आई थी। अगले दिन सुबह 11 बजे तक कमरा बंद रहने पर स्टाफ ने जांच की, जहां खिड़की से पैर दिखाई देने पर दरवाजा खोलकर देखा गया तो महिला मृत अवस्था में पाई गई

फोरेंसिक टीम ने मौके पर परीक्षण कर शव को पीएम हेतु जिला अस्पताल कोरबा भेजा। मृतका के चाचा शिवा दास महंत द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पर आरोपी राकेश के खिलाफ अपराध क्रमांक 875/2025 धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

हत्या का कारण:

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला उस पर शादी का दबाव डाल रही थी, जिस पर नाराज होकर उसने गला दबाकर हत्या कर दी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई में शामिल
उपनिरीक्षक महासिंह धुर्वे
उपनिरीक्षक शारदा वर्मा
सहायक उपनिरीक्षक राम कुमार उईके
आरक्षक 685 चन्द्रकांत गुप्ता
सायबर सेल के आरक्षक आलोक टोप्पो एवं आरक्षक श्याम सिदार
सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here