ओमपुर रजगामार शासकीय की स्कूल मे लापरवाही का हद पार दो दिन तक भूखे रहे बच्चे शिकयत के बाद भी कारवाही शून्
Samchar Chhattisgarh Korba.सरकार भले ही बच्चों के पोषण और शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े वादे कर रही हो, लेकिन हकीकत बेहद चिंताजनक है
राजगामार संकुल के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला ओमपुर में प्रशासनिक लापरवाही की सारी हदें पार हो गई
विद्यालय में लगातार दो दिनों तक रसोईघर बंद रहा, जिससे मासूम बच्चों को न नाश्ता मिला और न मध्यान्ह भोजन
भूखे बच्चों को कक्षाओं में बैठाकर पढ़ाई के नाम पर औपचारिकता निभाई गई
बिना भोजन के बच्चों को स्कूल में रोकना उनके स्वास्थ्य और भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है
सब कुछ जानते हुए भी स्कूल प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने रहे
घटना सामने आने के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
परिजनों ने आरोप लगाया कि मध्यान्ह भोजन योजना भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ चुकी है।
मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया
ज्ञापन में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल हटाने की मांग की गई
परिजनों का कहना है कि बच्चों के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर मानसिक प्रताड़ना भी की जाती है
हैरानी की बात यह है कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई
प्रशासन और शिक्षा विभाग की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है
परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा



















