Home BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, कोरबा जिले में बदले कई अहम

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, कोरबा जिले में बदले कई अहम

623
0

 

 

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, कोरबा जिले में बदले कई अहम पदाधिकारी

Samachar Chhattisgarh Korba.छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की व्यापक तबादला सूची जारी की गई है। इस आदेश के तहत कुल 95 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें 35 एडिशनल एसपी व उप सेनानी रैंक तथा 60 डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल का असर कोरबा जिले पर भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला है

जारी आदेश के अनुसार कोरबा में पदस्थ सीएसपी भूषण एक्का का तबादला एसडीओपी बेमेतरा के पद पर किया गया है। वहीं कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर को डीएसपी पीटीएस राजनांदगांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मुख्यालय में कार्यरत डीएसपी प्रतिभा मरकाम को डीएसपी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, बस्तर में नई पदस्थापना दी गई है।

तबादला सूची के तहत कोरबा के महत्वपूर्ण सीएसपी पद पर प्रतीक चतुर्वेदी की नियुक्ति की गई है। वे इससे पूर्व डीएसपी अजाक/क्राइम कबीरधाम के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वहीं कटघोरा के नए एसडीओपी के रूप में विजय सिंह राजपूत की तैनाती की गई है, जो पहले डीएसपी सुरक्षा जशपुर के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली में तेजी और प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here