Home Blog कोरबा में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की नृशंस हत्या, सड़क निरीक्षण के...

कोरबा में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की नृशंस हत्या, सड़क निरीक्षण के दौरान धारदार हथियारों से हमला

1112
0

कोरबा में भाजपा नेता अक्षय गर्ग की नृशंस हत्या, सड़क निरीक्षण के दौरान धारदार हथियारों से हमला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनपद सदस्य एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच की है। अक्षय गर्ग ग्राम केशलपुर में पीएमजीएसवाई योजना के तहत बन रही सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन हमलावरों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे उनके सिर, गर्दन, हाथ, पेट, पीठ सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर अवस्था में कटघोरा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस नृशंस हत्या से कटघोरा क्षेत्र सहित पूरे जिले में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन, समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here