Home BREKING NEWS दर्री में तेज रफ्तार हाइवा का कहर: स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत,...

दर्री में तेज रफ्तार हाइवा का कहर: स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

701
0

दर्री में तेज रफ्तार हाइवा का कहर: स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

Samachar Chhattisgarh Korba.कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, कोहड़िया निवासी मां और बेटी दर्री बाजार से सब्जी खरीदकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे हाइवा वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और हाइवा चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए सड़क जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों के पास चका जाम कर दिया है फिलहाल पुलिस लोगों को समझाइश देकर चक्का जाम हटवाने में जुटी है, वहीं फरार हाइवा चालक की तलाश और पूरे मामले की जांच जारी है। हादसे से इलाके में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here