Home BREKING NEWS अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से...

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

94
0

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

 

Samachar Chhattisgarh.सक्ती/डभरा: जिले के डभरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अजय सिदार (निवासी डोमा) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अनिल यादव (निवासी डोमा) गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। यह हादसा कोटमी गांव के पास उस समय हुआ, जब दोनों युवक बहन के घर से त्योहार की रोटी पहुंचाकर लौट रहे थे।

घायल अनिल यादव को 108 एंबुलेंस से डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अजय सिदार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर स्थिति में अनिल यादव को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here