जबरन दुष्कर्म के आरोपी को रामपुर सिविल थाना पुलिस ने किया गिरफ्ता
Samachar Chhattisgarh Korba. सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) में दर्ज अपराध क्रमांक 761/2025 के तहत एक गंभीर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी किशन चौहान उर्फ सोनू, पिता स्वर्गीय चैतराम चौहान, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी कांशीनगर वार्ड क्रमांक 22, थाना सिविल लाइन रामपुर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ अलग-अलग तिथियों में जबरन दुष्कर्म किया गया।
मामला दर्ज होते ही पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा में कराया गया। साथ ही आवश्यक कथन दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य सामने आने के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने ससुराल क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया एवं सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं।
पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।,




















