Home BREKING NEWS मानिकपुर चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV फुटेज में कैद हुई...

मानिकपुर चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

206
0

मानिकपुर चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV फुटेज में कैद हुई वारदात

Samachar Chhattisgarh Korba. मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दिनदहाड़े बाइक चोरी का है, जहां अज्ञात चोरों ने बड़ी बेखौफी के साथ एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर मौके पर पहुंचकर कुछ ही मिनटों में बाइक चोरी कर फरार हो जाते हैं। दिन के उजाले में हुई इस वारदात से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है और पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित द्वारा मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here