Home BREKING NEWS केंद्रीय बजट 2026-27 से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को...

केंद्रीय बजट 2026-27 से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा : मंत्री लखन लाल देवांगन

17
0

केंद्रीय बजट 2026-27 से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा : मंत्री लखन लाल देवांगन

Samachar Chhattisgarh Korba.वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम एवं श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई गति देने वाला है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के अनुरूप औद्योगिक क्लस्टरों को पुनर्जीवित करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान से राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को मजबूती मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मंत्री  देवांगन ने बताया कि बजट में MSME और बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये तथा सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही माइनिंग आधारित औद्योगिक कॉरिडोर, टेक्सटाइल और केमिकल पार्क की स्थापना से राज्य का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और अधिक सशक्त होगा।

उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुधार, आर्थिक ऋण गारंटी और कर प्रक्रियाओं के सरलीकरण से उद्यमियों, व्यापारियों और स्टार्टअप्स को पूंजी तक आसान पहुंच मिलेगी, जिससे उद्योग-हितैषी वातावरण बनेगा। मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने के लिए स्पोर्ट्स गुड्स सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने के प्रावधानों से स्थानीय इकाइयों को सीधा लाभ मिलेगा।

मंत्री  देवांगन ने बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और कंटेंट इकोनॉमी पर दिए गए विशेष जोर का स्वागत करते हुए कहा कि एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (ABGC) के लिए कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना से डिजिटल उद्योग और युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। वहीं, बेहतर इंटरनेट और डिजिटल नेटवर्क के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये के प्रावधान से औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ की कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन आधारित अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करेगा। छोटे किसानों की उद्यमशीलता को बढ़ावा, पशुधन विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी, पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और 500 अमृत जलाशयों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आय और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

मंत्री देवांगन ने कहा कि महिला स्व-सहायता समूहों को बाजार से जोड़ने, हैंडलूम और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन तथा धार्मिक व सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए किए गए प्रावधान राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति को नई दिशा देंगे। कुल मिलाकर यह बजट औद्योगिक विस्तार, रोजगार सृजन और समग्र विकास के माध्यम से विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here