आज कोरबा में रचा जाएगा नया इतिहास, भाजपा के ‘अटल स्मृति भवन’ का होगा भव्य मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों से होगा भूमि पूजन
Samachar Chhattisgarh Korba भारतीय जनता पार्टी, कोरबा के लिए 02 फरवरी 2026 का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे रिस्दी रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने भाजपा के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर भवन की आधारशिला रखेंगे।
इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथियों के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।
तैयारियों का लिया गया जायजा
भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, संभागीय सह प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष पार्षद नरेंद्र देवांगन, अजय पांडे एवं नवीन अरोरा आयोजन स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भाजपा के नवीन जिला कार्यालय के भूमि पूजन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह भवन संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।




















