कोरबा में रुद्र महायज्ञ व शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन आज से
कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति व वार्डवासियों की संयुक्त पहल
Samachar Chhattisgarh Korba.श्री कपिलेश्वर नाथ महादेव की असीम कृपा से पं. रविशंकर शुक्ल नगर, कोरबा स्थित श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में जनकल्याण एवं आध्यात्मिक चेतना के उद्देश्य से रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 02 फरवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक संपन्न होगा।
इस पावन अवसर पर शिव महापुराण कथा का वाचन अयोध्या से पधारे संत पं. श्री हनुमान दास जी महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत 02 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा कपिलेश्वर नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर साडा शिव मंदिर से जल ग्रहण कर पुनः कथा स्थल तक पहुंचेगी।
03 फरवरी से प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक वेदी मंडप पूजन, यज्ञाहुति एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।
वहीं 10 फरवरी 2026 को पूर्णाहुति एवं सहस्रधारा के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। इस दिन दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति की संरक्षिका श्रीमती सुधा झा ने कोरबा के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य एवं धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।




















