Home BREKING NEWS विष्णुदेव साय सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा श्रम मंत्री लखन...

विष्णुदेव साय सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और बीओसी अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने 9328 श्रमिकों के खातों में 18.23 करोड़ की राशि की अंतरित

65
0

विष्णुदेव साय सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और बीओसी अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने 9328 श्रमिकों के खातों में 18.23 करोड़ की राशि की अंतरित

 

Samachar Chhattisgarh Korba.छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने निर्माण श्रमिकों को बड़ी सौगात दी है। श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदेश के 9328 निर्माण श्रमिकों के बैंक खातों में 18.23 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।

मंगलवार को नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन और मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसी दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत श्रमिकों को लाभ प्रदान किया गया।

साय सरकार श्रमिक हितैषी सरकार : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन

इस अवसर पर श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश के श्रमिक भाई-बहनों एवं उनके परिवारजनों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा उपकरण, खेल प्रोत्साहन, सशक्तिकरण, आवास और पेंशन जैसी योजनाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री  साय के निर्देश पर बीते दो वर्षों में श्रम विभाग के अधीन सभी मंडलों से 800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि श्रमिकों के खातों में अंतरित की जा चुकी है। केवल छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से ही अब तक 11 लाख से अधिक श्रमिकों को 500 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी गई है।

सरकार की प्राथमिकता – योजनाओं का सीधा लाभ : डॉ. रामप्रताप सिंह

मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और सीधे श्रमिकों तक पहुंचाना है।

योजना-वार लाभान्वित श्रमिक एवं डीबीटी विवरण

मिनीमाता महतारी जतन योजना

लाभार्थी श्रमिक: 3555

राशि: ₹7,11,00,000

मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना

लाभार्थी श्रमिक: 1098

राशि: ₹40,67,595

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना

लाभार्थी श्रमिक: 278

राशि: ₹62,48,582

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना

लाभार्थी श्रमिक: 6

राशि: ₹1,20,000

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना

लाभार्थी श्रमिक: 747

राशि: ₹11,20,500

निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना

लाभार्थी श्रमिक: 1

राशि: ₹50,000

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना

लाभार्थी श्रमिक: 318

राशि: ₹3,22,00,000

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना

लाभार्थी श्रमिक: 2673

राशि: ₹5,34,60,000

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना

लाभार्थी श्रमिक: 537

राशि: ₹1,07,40,000

मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना

लाभार्थी श्रमिक: 23

राशि: ₹23,00,000

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना

लाभार्थी श्रमिक: 84

राशि: ₹1,26,000

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना

लाभार्थी श्रमिक: 8

राशि: ₹8,00,000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here