ब्रेकिंग न्यूज़: कोरबा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP सिद्धार्थ तिवारी ने जारी किए तबादला आदेश
Samchar Chhattisgarh.कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ कई पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न थाना प्रभारियों एवं उप निरीक्षकों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला आदेश में थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को जिले के अलग-अलग थानों में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह परिवर्तन प्रशासनिक एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
नए पदस्थापना आदेश के तहत अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में पुलिस प्रशासन द्वारा और भी प्रशासनिक बदलाव किए जा सकते हैं।




















