Home BREKING NEWS उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले खूब...

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

1
0

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले खूब पढ़ो, खूब बढ़ो

Samachar Chhattisgarh Korba. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय एनसीडीसी में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात मंत्री  देवांगन ने विद्यालय की 68 छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “खूब पढ़ो, खूब बढ़ो। बेटियां हैं तो कल है। सभी छात्राएं लगन से पढ़ाई कर अपने विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें।”

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर विकास करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। इसी उद्देश्य से कोरबा जिले के जर्जर शासकीय विद्यालयों के नवीन भवनों का निर्माण तेज़ी से कराया जा रहा है। साथ ही विद्यालयों में नि:शुल्क नाश्ता, मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को बेहतर अवसर देना सरकार का दायित्व है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष  राजेश राठौर, पार्षद  सिमरन कौर, पार्षद  कंवर, पार्षद  लक्ष्मण श्रीवास, शाला प्रतिनिधि  यासीन खान,  मिलाप बरेठ,  ज्योति वर्मा, श्रीधर द्विवेदी,  अर्चना रूनीझा, मंदाकिनी त्रिपाठी, विद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका फिलिप्स, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here