लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के बीच तमिलनाडु व पुडुचेरी की कुल 40 सीटों पर सीट बंटवारा हो गया है। तमिलनाडु गठबंधन में कांग्रेस को दी जाने वाली 10 सीटों का ऐलान हो गया है। कांग्रेस तमिलनाडु की 9 और पुदुचेरी की एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। तमिलनाडु में कांग्रेस को जो लोकसभा सीटें दी गई हैं, उनमें थिरुवल्लूर, कडलूर, मायिलाडूदुरई, शिवगंगा, थिरुनलवेली, कृष्णागिरी, करूर, विरुदुनगर और कन्याकुमारी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, थिरुवल्लुर रिजर्व सीट से पूर्व IAS अधिकारी शशिकांत सेंथिल उम्मीदवार हो सकते हैं।



















