Home BREKING NEWS Facebook Down फेसबुक और इंस्टाग्राम में आ रही दिक्कत? अपने आप लॉग...

Facebook Down फेसबुक और इंस्टाग्राम में आ रही दिक्कत? अपने आप लॉग आउट हो रहे अकाउंट

9
0

नई दिल्ली. Facebook Down कई यूजर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है. दरअसल, फेसबुक और इंस्टाग्राम मंगलवार रात (5 फरवरी 2024) को अचानक डाउन हो गए. यूजर्स के अकाउंट्स अपने आप ही लॉगआउट हो रहे हैं. कई यूजर्स ने एरर मेसेज दिखने की बात कही है.

Facebook Down

Facebook Down
Facebook Down

लोग अपने खाते लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं. कई यूजर्स लगातार परेशान हो रहे हैं. इसे लेकर लाखों यूजर्स ने रिपोर्ट की है. मेटा के मेसेंजर और थ्रेड ऐप पर भी ऐसी दिक्कतें आ रही हैं. आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट ‘डाउनडिटेक्टर’ (Downdetector) पर भी हजारों यूजर्स ने आउटेज रिपोर्ट की. डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात 8:30 बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है.

Facebook Down
Facebook Down

साइबर एक्सपर्ट के मुताबिक, ये D DOS अटैक भी हो सकता है. फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.